ताज़ा ख़बर
गोरखपुर: बाइक टकराने पर हुआ था विवाद, नाराज युवक ने मारी गोली
पूर्वांचल भारत न्यूज़, गोरखपुर। Updated Mon, 16 Nov 2020
सूरज कुमार यादव
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके के गायघाट में शनिवार की रात बाइक टकराने जैसी मामूली बात पर युवकों ने एक युवक को गोली मार दिया।गोली यही के युवक विजय कुमार (27) के बाएं हाथ में लगी। घायल विजय को उसके दोस्तों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन मामला गंभीर होने के वजह से पुलिस को सूचना दी गई फिर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, बेतियाहाता दक्षिणी निवासी विजय कुमार शनिवार की रात में गायघाट में रहने वाले एक दोस्त से मिलने गया था। रात में 12 बजे के करीब बाइक से घर लौट रहा था। गायघाट चौराहे पर बाइक टकराने के बाद युवकों ने विजय को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।
घटना की जानकारी घायल विजय के घरवालों को देने के बाद उसके दोस्तों ने उसे इलाज कराने के लिए निजी अस्पताल ले गए। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी हुई। खबर मिलते ही सीओ कैंट सुमित शुक्ल, एसओ रामगढ़ताल अनिल सिंह अस्पताल पहुंच गए।
पूछताछ में विजय ने पुलिस को गोली मारने वाले युवकों का नाम बताया। पुलिस आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो वह घर पर सोते मिले। पूछताछ में आरोपियों ने रंजिश में फंसाने का आरोप लगाया। इस पर बेगुनाह लोगों को फंसाने का आरोप लगाते हुए रामगढ़ताल पुलिस ने विजय के पिता रामरूप को हिरासत में लिया है। रामगढ़ताल थानेदार अनिल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है जल्द ही सही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
ताज़ा ख़बर5 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर5 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
