उत्तर प्रदेश
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 डीएसपी के तबादले, कई जिलों को मिले नए पुलिस अधिकारी
लखनऊ,उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। प्रदेश में 39 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का तबादला कर दिया गया है। यह फेरबदल लंबे समय से प्रतीक्षित था और इसे लेकर पुलिस विभाग में हलचल बनी हुई थी।
सरकार की इस ट्रांसफर लिस्ट में कई अनुभवी अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिससे प्रशासनिक गति और बेहतर अनुशासन की उम्मीद की जा रही है। लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, मुरादाबाद, कानपुर, सीतापुर, बरेली, अलीगढ़, देवरिया, सोनभद्र, बाराबंकी समेत कई जिलों को नए डीएसपी मिले हैं।
तबादला सूची में शामिल कुछ प्रमुख नाम और नई तैनाती इस प्रकार है:
- गौरव कुमार शर्मा को नागरिक उड्डयन एयरपोर्ट लखनऊ का डीएसपी बनाया गया।
- हर्षिता गंगवार को तकनीकी सेवाएं लखनऊ में डीएसपी की जिम्मेदारी मिली।
- शिव ठाकुर को मंडलाधिकारी आगरा बनाया गया।
- नेहा त्रिपाठी को सीतापुर का नया डीएसपी नियुक्त किया गया।
- धर्मेन्द्र कुमार सिंह को 10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी का सहायक सेनानायक बनाया गया।
- विजय प्रताप यादव को दोहरी जिम्मेदारी – 48वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर और कानपुर नगर के कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी मिली।
- रुद्र कुमार सिंह को कमिश्नरेट प्रयागराज में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया।
- अनुज कुमार सिंह को गोरखपुर का डीएसपी बनाया गया।
- शैलजा मिश्रा को मुरादाबाद पीटीसी में डीएसपी बनाया गया।
- आभा सिंह को देवरिया की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि
- शिव प्रताप सिंह प्रथम अब महराजगंज के डीएसपी होंगे।
इसके अलावा सत्य प्रकाश शर्मा, ऋषिकान्त शुक्ला, तेज बहादुर सिंह, सीमा यादव, प्रभात कुमार द्वितीय, गवेन्द्र पाल गौतम, अरविंद कुमार द्वितीय सहित कई अफसरों को पीएसी और जिला स्तर पर महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रशासनिक दृष्टिकोण से अहम बदलाव
राज्य सरकार ने यह कदम कार्यक्षमता, अनुशासन और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया है। इन तबादलों से जहां एक ओर जिलों को अनुभवी अधिकारी मिलेंगे, वहीं दूसरी ओर युवा और ऊर्जावान अफसरों को भी अवसर मिलेगा।
#यूपीपुलिस, #डीएसपीतबादला, #UPPoliceTransfer, #UttarPradesh, #LawAndOrder, #PoliceNews
