आवाज
ये बापू के हरिजन नहीं बल्कि बाबा साहेब के दलित हैं
शुभम सिंह
गोरखपुर।
आज इनकी चर्चा यूं हीं करने नहीं बैठ गया,कई कारण हैं और सभी कारणों को आज स्पष्ट करने की कोशिश करूंगा और जम्बूद्वीप के दलितों की व्यथा कहने की कोशिश करूंगा!
कुछ दिन पहले ब्लॉक प्रमुख के सीट के लिए आरक्षण की अफवाह उड़ी की जम्बूद्वीप के सभी ब्लॉक प्रमुख पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गए,तो कईयों ने अपने तरीके से इसका दुख व्यक्त किया!सवाल वहीं उठना लाजिमी हो गया कि क्यूँ दलित नहीं बैठ सकता प्रमुख की कुर्सी पर!या दलितों के नाम पर राजनीति की रोटियां सेंकने वाले सामंतवादी सोच ही बैठेंगे?
जम्बूद्वीप में दलितों के ऊपर अत्याचार में कमी नहीं है।आप भूले नहीं होंगे कि लॉक-डाउन में एक गांव में किस तरह अनुसूचित जाति की 11एकड़ जमीन पर उगे गेंहू की फसल को जलाया गया था,किस तरह असलहों से लैस कुत्तों से दलित महिलाओं को कटवाया गया था!अभी जल्द एक गांव में 50साल से ऊपर रह रहे दलित आबादी की जमीन को खाली करवाने का प्रयास किया गया!अब भूमि अधिग्रहण के नाम पर दलितों को भूमिहीन बनाने की साजिश की गई है!
क्या जम्बूद्वीप में जो दलित रह रहे हैं,वह केवल वोट देने और अपनी जमीन देने के लिए ही हैं?या उनके संवैधानिक अधिकारों को सामंतवादी सोच ने पूरी तरह से अपरहण कर लिया है?क्या दलित इसीलिए पैदा होते हैं कि उनके ऊपर अत्याचार करना अनिवार्य है और वे अत्याचार सहते हुए जीवन की आखिरी सांस ले??
तुम लाख मुझे गाली दो,बदनाम करों मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन मैं जीवन की आखिरी सांस तक शोषित-पीड़ित की आवाज के लिए लड़ता रहूंगा,तुम्हारे जुल्म की वजह से उनके आंख से निकलते आंसुओं को पोछने का कार्य करता रहूंगा और उन्हें हिम्मत दूंगा कि अपने अत्याचार के खिलाफ मुखर होकर उस सामंतवादी सोच से डटकर लड़ो जो तुम्हारे अधिकार पर डकैती डालने निकले हैं….!”
#मनबहकी
(शुभम सिंह गोरखपुर के वरिष्ठ पत्रकार हैं उक्त आलेख उनके निजी विचार हैं।)
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबरेली DM पर ‘बंधक बनाने’ के आरोपों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक में क्या हुआ? ADM ने सामने रखी पूरी तस्वीर
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoबिना पुख्ता साक्ष्य जेल भेजने का आरोप: बांसगांव पुलिस पर सवाल, पीड़ित परिवार ने SSP से मांगा न्याय
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoGorakhpur: गोला उपनगर में माल लदी मैजिक नहर में पलटी, चालक बाल-बाल बचा… स्कॉर्पियो चालक फरार
-
अपराध2 weeks agoगोरखपुर में जमीन विवाद बना जानलेवा, बेटे की हत्या मामले में एक ही परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoUGC Rules 2026: यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में जातिगत भेदभाव पर नए नियम, 4 बड़े सवालों के साथ क्यों बना सवर्ण बनाम SC/ST-OBC का मुद्दा
-
अपराध2 weeks agoललितपुर सड़क हादसा: मंत्री के बेटे की फॉर्च्यूनर ने बाइक सवारों को कुचला, धमकी देकरकर भागा
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoGorakhpur: थाने के सामने REEL बनाने वाली अंशिका सिंह निकली ब्लैकमेलर, शौक पूरे करने के लिए रचती थी साजिश
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoमुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ… इस्तीफा देने के बाद पत्नी से बात करते हुए भावुक हुए GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह
-
दिल्ली2 weeks agoGeneral कैटेगरी के 10% आरक्षण हुआ तब विरोध नहीं किया- UGC विवाद पर संजय निषाद का बड़ा बयान
