गोरखपुर ग्रामीण
पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी को राखी बांधने पहुंची दर्जनों बहनें,किया मंगल कामना
पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी को राखी बांधने पहुंची दर्जनों बहनें,किया मंगल कामना
गोरखपुर। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी को राखी बांधने एक, दो नही बल्कि कई दर्जनों की संख्या मे बहनें पहुच गयी ।
रविवार को रामलीला रंगमंच के पास श्री त्रिपाठी को एक एक कर लगभग 50/60 की संख्या मे बहनों ने उनकी कलाई पर राखी बांधकर उनके यश व दिर्घायु होने की कामना की। श्री त्रिपाठी ने भी उनकी रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें भेट स्वरूप उपहार दिया ।
इस अवसर पर जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, दुर्गेश मिश्र, राजीव पाण्डेय, विनय तिवारी, अभिषेक गुप्ता, श्रीमती सिंधु जायसवाल, तबस्सुम बानो, निशा जायसवाल, बनवारी प्रसाद, पप्पू आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
