उड़ान
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सांसद रवि किशन ने दी बधाई
देश को नया राष्ट्रपति मिल गया है। राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने जीत हासिल की है। इसके साथ ही वह 15वीं राष्ट्रपति बनी हैं। उनके राष्ट्रपति बनने पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने उन्हें बधाई दी है।
सांसद रवि किशन ने कहा कि हम सभी के लिए गर्व का दिन है। द्रौपदी मुर्मू जी ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों, दलितों के साथ-साथ हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया है।
Continue Reading
