बिहार
बिहार चुनाव में 5 सीटें जीतने वाली AIMIM को टूट का डर, हैदराबाद शिफ्ट किए पांचों विधायक
सुरज कुमार यादव
बिहार चुनाव 2020
बिहार चुनाव के रिजल्ट में सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को पांच सीटें मिली है. जीत के बाद पार्टी उत्साहित है. बंगाल में भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी के मुताबिक बिहार में पार्टी की कामयाबी हिंदुस्तान की सियासत के लिए अहम है. आने वाले वक्त में AIMIM पूरे हिंदुस्तान में अपना झंडा लहराएगी. वहीं, पार्टी को विधायकों की टूट का भी डर है.
*दूसरे राज्यों में बढ़ाएंगे जनाधार- AIMIM*
रिजल्ट के बाद AIMIM को पांच सीट मिली. इससे पार्टी खुश है. लेकिन, विधायकों के टूटने का डर भी सता रहा है. इसको देखते हुए पांचों विधायकों को हैदराबाद बुलाया गया है. अकबरुद्दीन ओवैसी ने बिहार चुनाव में जीते पार्टी के पांचों विधायकों से मुलाकात की. अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा है पार्टी को मुस्लिम वोट बैंक के बंटने की फिक्र नहीं है. आने वाले दिनों में दूसरे राज्यों में भी पार्टी जनाधार बढ़ाएगी.
तो इस फॉर्मूले से बिहार में तेजस्वी यादव बना सकते हैं सरकार ! RJD नेता का दावा
रिजल्ट में AIMIM को मिली पांच सीट
दरअसल, बिहार चुनाव रिजल्ट में एनडीए को 125, महागठबंधन को 110 के अलावा AIMIM को भी पांच सीटें मिली है. एनडीए को बहुमत के बावजूद AIMIM ने पांचों विधायकों को हैदराबाद बुला लिया. विधायकों ने सांसद असदुद्दीन ओवैसी से भी मुलाकात की थी. माना जा रहा है कि AIMIM को जीते हुए विधायकों की टूट का खतरा है. इसको देखते हुए विधायकों को हैदराबाद में सुरक्षित रखा गया है।
-
गोरखपुर ग्रामीण1 week agoसिकरीगंज में पिकअप-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoदिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम फिर बदलेगा, IMD का आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoशपथ लेते ही एक्शन में आए CM शुभेंदु अधिकारी, बंगाल के मुख्य सचिव और DGP से की अहम बैठक
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई पर विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप
-
उत्तर प्रदेश1 day agoपीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप
-
उत्तर प्रदेश1 day agoगोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत
